रायबरेली: नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, अवैध गांजा तस्करी का खुलासा; तीन गिरफ्तार
रायबरेली पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए थाना डीह क्षेत्र से अवैध गांजा तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट
रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र की रायबरेली पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए थाना डीह क्षेत्र से अवैध गांजा तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली, जहां से अवैध गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके से भरत पाण्डेय, अविनाश पाण्डेय, और पंकज सिंह सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजा खरीदकर डीह, सलोन और आसपास के क्षेत्रों में बेचने की फिराक में थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी भरत पाण्डेय का आपराधिक इतिहास पहले से दर्ज है और उस पर NDPS एक्ट के तहत कई मुकदमे चल रहे हैं।
तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। रायबरेली पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध धंधे से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


