सीतापुर में दर्दनाक हादसा, नाले ने निगल लीं तीन जिंदगियां; ग्रामीणों ने निकाले शव

उप्र के सीतापुर से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के सरैया मसूदपुर गांव में नाले ने तीन जिंदगियां निगल लीं।

सीतापुर में दर्दनाक हादसा, नाले ने निगल लीं तीन जिंदगियां; ग्रामीणों ने निकाले शव
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पांडेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के सरैया मसूदपुर गांव में नाले ने तीन जिंदगियां निगल लीं।

खेत देखने गए तीन लोग वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। एक का पैर फिसला तो उसे बचाने के चक्कर में दो अन्य भी नाले में जा गिरे। देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में समा गए।

हादसे की खबर मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और नाले में तीनों की तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तीनों के शव नाले से बाहर निकाल लिए।

मृतकों की पहचान 40 वर्षीय सुरेंद्र कुमार चौहान, उनके 13 वर्षीय बेटे सौरभ और 17 वर्षीय शोभित के रूप में हुई है। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ उपजिलाधिकारी महमूदाबाद भी पहुंचे।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई। एक साथ तीन मौतों से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।