चंदौली: हाईवे पर रील बनाना पड़ा महंगा, ट्रक के नीचे आए दो लोग; एक की मौत, एक गंभीर
चंदौली जनपद दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर है. यहां हाईवे पर रील बनाना दो बाइक सवारों को महंगा पड़ गया। रील बनाते समय दोनों बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गए।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर है. यहां हाईवे पर रील बनाना दो बाइक सवारों को महंगा पड़ गया। रील बनाते समय दोनों बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में एक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि, दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृत युवक की बाडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। घटना सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशसराय गांव के समीप नेशनल हाईवे 19 की है।

Janmat News 
