हरदोई के संडीला में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, 20 लाख का सामान जलकर स्वाहा
उप्र के हरदोई जनपद के संडीला में कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। सण्डीला कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में लगी आग से जावेद की दुकान जलकर स्वाहा हो गई।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद के संडीला में कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। सण्डीला कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में लगी आग से जावेद की दुकान जलकर स्वाहा हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार पहले धुंआ निकला फिर आग की लपटें बाहर आई जिससे अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और मौके पर दमकल को सूचना दी।
इस बीच रेलवे फाटक बंद होने से अग्निशमन वाहन के पहुंचने में देरी हुई। दुकानदार के मुताबिक इस अग्निकांड में करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।



