लूट के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, सिपाही व बदमाश दोनों को लगी गोली
आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस उसे कुंडलों की बरामदगी के लिए मौके पर लेकर पहुंची थी। इसी दौरान बदमाश ने मौका पाकर अपने पास छुपाकर रखे तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
फर्रुखाबाद से वरूण दूबे की रिपोर्ट —
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज। जनपद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में एसओजी टीम और थाना पुलिस की लूट के आरोपी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश और एक पुलिस कर्मी दोनों को गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस कुछ दिन पहले बाइक सवार महिला के कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस उसे कुंडलों की बरामदगी के लिए मौके पर लेकर पहुंची थी। इसी दौरान बदमाश ने मौका पाकर अपने पास छुपाकर रखे तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
बदमाश की गोली सिपाही धर्मेंद्र तिवारी को लग गई, जिससे वह घायल हो गए। अचानक हुए हमले के बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।
घटना के बाद घायल सिपाही और बदमाश दोनों को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बदमाश की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.