प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नजूल भूमि से अवैध कब्जे हटाए, भूमाफियाओं पर ₹13 लाख से अधिक का लगाया जुर्माना

सदर तहसील अंतर्गत राजस्व ग्राम अहमदपुर नजूल में जिला प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान प्रशासन ने भूमाफियाओं के कब्जे हटाते हुए साढ़े 13 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी वसूला।

प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नजूल भूमि से अवैध कब्जे हटाए, भूमाफियाओं पर ₹13 लाख से अधिक का लगाया जुर्माना
REPORTED BY - MAHATAB KHAN, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

रायबरेली/जनमत न्यूज। सदर तहसील अंतर्गत राजस्व ग्राम अहमदपुर नजूल में जिला प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान प्रशासन ने भूमाफियाओं के कब्जे हटाते हुए साढ़े 13 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी वसूला।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर यह अभियान सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार की अगुवाई में चलाया गया। टीम ने सबसे पहले भूमाफिया उमेश यादव द्वारा नजूल भूमि पर किए गए 1 बिस्वा से अधिक अतिक्रमण को हटवाया और ₹7,21,050 का जुर्माना लगाया। इसके बाद भूमाफिया शिवनाथ सिंह द्वारा कब्जाई गई भूमि को भी मुक्त कराया गया और उस पर ₹6,70,450 का जुर्माना ठोका गया।

सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार ने कहा, "सरकारी और नजूल भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।" इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और अन्य अतिक्रमणकारियों को भी सख्त चेतावनी दी गई है। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल रविकांत त्रिपाठी सहित राजस्व विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।