मैनपुरी: नवरात्रि के पहले दिन शीतला धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन उप्र के मैनपुरी जनपद स्थित मां शीतला देवी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार सुबह करीब तीन बजे से ही मंदिर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया.

मैनपुरी: नवरात्रि के पहले दिन शीतला धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद
Published By- Diwaker Mishra

मैनपुरी से गौरव पाण्डेय की रिपोर्ट  

मैनपुरी/जनमत न्यूज़। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन उप्र के मैनपुरी जनपद स्थित मां शीतला देवी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार सुबह करीब तीन बजे से ही मंदिर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर तक जारी रहा।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर फल-फूल अर्पित किए और दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में घंटों की गूंज और मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान नवरात्रि व्रत के महत्व को लेकर मंदिर में मौजूद पुजारी से विशेष बातचीत की गई। पुजारी ने श्रद्धालुओं को नवरात्रि में पूजा-पाठ, व्रत और माता की आराधना के महत्व के बारे में जानकारी दी।वहीं, मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा।

मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। क्षेत्राधिकारी से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की गई। पुलिस की निगरानी में श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक दर्शन किए। नवरात्रि के पहले दिन शीतला धाम में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।