ट्रंप की हर धमकी का जवाब देने की जरूरत नहीं, US में मिला PM मोदी को सपोर्ट

अमेरिकी सिंगर और भारत की प्रशंसक मानी जाने वाली मैरी मिलबेन ने यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया टिप्पणी पर रिएक्ट किया है।

ट्रंप की हर धमकी का जवाब देने की जरूरत नहीं, US में मिला PM मोदी को सपोर्ट
Published By- Diwaker Mishra

वाशिंगटन/जनमत न्यूज़। अमेरिकी सिंगर और भारत की प्रशंसक मानी जाने वाली मैरी मिलबेन ने यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया टिप्पणी पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे मित्र देश के साथ अनावश्यक तनाव से बचना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ की है।

उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि पीएम मोदी आगे बढ़ते रहें और भारत के सर्वोत्तम हित में सेवा करना जारी रखें। मैरी मिलबेन ने इससे पहले राहुल गांधी की आलोचना करके चर्चा में आ चुकी हैं। अब उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि यूएस राष्ट्रपति ट्रंप की हर धमकी का जवाब देने की जरूरत नहीं है।

पीएम मोदी की तारीफ, ट्रंप को सलाह

सिंगर मैरी मिलबेन ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करते हैं, लेकिन दुख की बात है कि राष्ट्रपति ट्रंप को भारत के प्रति अपने रवैये के बारे में गलत सलाह दी जा रही है। मैं इस बारे में राष्ट्रपति के लिए प्रार्थना कर रही हूं।

मैरी मिलबेन ने एक्स पर लिखी पोस्ट

भारत में विपक्ष की टिप्पणियों का जवाब देते हुए मैरी मिलबेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति ट्रंप की हर टिप्पणी या धमकी का जवाब देने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी को सिर्फ भारतीय लोगों को खुश करने की जरूरत है।

वे लंबी अवधि की कूटनीति समझते हैं। मैरी मिलबेन ने कहा कि पीएम मोदी को सीनेटर लिंडसे ग्राहम जैसे लोगों पर भी ध्यान देने की जरूरत नहीं है। वह हममें से कई लोगों के लिए अमेरिका में अप्रासंगिक है।

अमेरिकी सिंगर ने ट्रंप को लेकर कह दी बड़ी बात

मिलबेन ने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति पुतिन, राष्ट्रपति शी और दुनिया के कई नेताओं को पता है कि नवंबर के मध्यावधि चुनाव तक सिर्फ 10 महीने बचे हैं और अगर डेमोक्रेट्स कांग्रेस पर कंट्रोल कर लेते हैं, जिसकी संभावना है क्योंकि रिपब्लिकन लगातार कांग्रेस से रिटायरमेंट की घोषणा कर रहे हैं, तो वैश्विक भू-राजनीति में एक बिल्कुल नई बातचीत शुरू होगी।

पीएम मोदी आप आगे बढ़ते रहें : मैरी मिलबेन

मैरी मिलबेन ने उम्मीद जताई कि डोनाल्ड ट्रंप और व्हाइट हाउस मध्यावधि चुनाव जीतने पर ध्यान देंगे और भारत जैसे दोस्तों के साथ बेवजह के तनाव से बचेंगे। अमेरिकी सिंगर ने अपने पोस्ट के आखिर में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप आगे बढ़ते रहें। आप भारत के सबसे अच्छे हित में काम करते रहें। आपको इसी काम के लिए चुना गया था।

ट्रंप ने पिछले दिन एक बयान में फिर से टैरिफ की धमकी दी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि वाशिंगटन की नाराजगी के कारण भारत ने रूस से तेल खरीद में कटौती की है। ट्रंप के बयान के बाद भारत में कांग्रेस के कई नेताओं ने सरकार पर सवाल उठाए हैं।