पुरानी रंजिश में दबंगों का हमला, महिला समेत पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
हाथरस से होमेन्द्र कुमार मिश्रा की रिपोर्ट —
हाथरस/जनमत न्यूज। जनपद के पोरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों द्वारा एक परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के पोरा में दबंगों ने पुरानी दुश्मनी के चलते ज्योति पत्नी विपिन कुमार के साथ मारपीट कर दी। महिला को बचाने के लिए जब उसके ससुर कल्लू, देवर गौरव तथा परिवार की अन्य सदस्य काजल और सलोनी मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
इस हमले में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंद्राराऊ पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं कल्लू और गौरव की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल दोनों घायलों का उपचार जारी है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.