Aaj Ka Rashifal 6 August 2025: जानें मेष से मीन तक कैसी रहेगी आपकी राशि, कौन चमकाएगा दिन
जानिए 6 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति क्या कहती है आपकी राशि के बारे में। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का सटीक राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 6 August 2025: : आज बुधवार, 6 अगस्त 2025 को ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रही है। जहां कुछ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज का पूरा राशिफल—
मेष (Aries)
भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे रुके हुए काम बनने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और संतान एवं प्रेम से जुड़ी स्थितियां मजबूत होंगी। व्यापारिक लाभ के संकेत हैं।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ (Taurus)
दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। चोट या किसी विवाद की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। हालांकि, प्रेम और व्यापार में सकारात्मकता बनी रहेगी।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन (Gemini)
जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी और प्रेम संबंधों में शुभता रहेगी। दिन रोमांचक और सामाजिक रूप से सक्रिय रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु को नमस्कार करें।
कर्क (Cancer)
शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। ज्ञान की प्राप्ति और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
सिंह (Leo)
विद्यार्थियों के लिए शुभ समय है। पढ़ाई में मन लगेगा, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी है। मानसिक अस्थिरता रह सकती है।
उपाय: लाल वस्तु साथ रखें।
कन्या (Virgo)
घर में कलह के संकेत हैं, लेकिन प्रॉपर्टी से जुड़े लाभ के योग हैं। संतान और स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर रहेगी।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
तुला (Libra)
आज का दिन आपके पराक्रम और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। करियर और व्यापार में लाभ मिल सकता है।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक (Scorpio)
धन आगमन के योग हैं और पारिवारिक जीवन में खुशी आएगी। हालांकि सट्टा और जुए से दूरी बनाकर रखें।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
धनु (Sagittarius)
आज दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जरूरत की चीजें आसानी से प्राप्त होंगी। व्यापारिक स्थितियां मजबूत रहेंगी।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
मकर (Capricorn)
मन में बेचैनी और घबराहट बनी रह सकती है। सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। बाकि सभी मामलों में स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
कुंभ (Aquarius)
आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी लाभ मिलेगा। यात्रा के योग हैं और कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन (Pisces)
कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। राजनीति और व्यापार में मजबूती आएगी। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।