आज का राशिफल 25 जून 2025: जानिए सभी 12 राशियों के लिए क्या है खास
दिन कैसा बीतेगा? किसे मिलेगी सफलता और किसे रखनी होगी सावधानी? जानिए 25 जून 2025 को सभी 12 राशियों के लिए क्या संदेश लेकर आए हैं ग्रह-नक्षत्र।

आज का राशिफल:दिन कैसा बीतेगा? किसे मिलेगी सफलता और किसे रखनी होगी सावधानी? जानिए 25 जून 2025 को सभी 12 राशियों के लिए क्या संदेश लेकर आए हैं ग्रह-नक्षत्र। इस दैनिक राशिफल में मिलेगा आपकी सेहत, करियर, पारिवारिक जीवन और धन से जुड़ा पूरा अपडेट।
मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है। परिवार के बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही महंगी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर सतर्क रहें, गलती हो सकती है। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं।
वृषभ राशि:
दिन मस्ती और पारिवारिक मेलजोल से भरा रहेगा। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। ऑफिस में बॉस से बेहतर संबंध रहेंगे, लेकिन पड़ोसियों से विवाद से बचें। सरकारी नौकरी वालों के लिए दिन ठीक है। किसी रुके कार्य के पूरे होने की संभावना है।
मिथुन राशि:
सुखद और शांतिपूर्ण दिन। नया काम शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। परिवार की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उधारी से बचें। संतान की संगति पर नज़र रखें।
कर्क राशि:
भावुक होकर कोई निर्णय न लें। अटका धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक कलह से राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें।
सिंह राशि:
किसी जोखिम से दूर रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। रचनात्मक सोच बढ़ेगी। दोस्तों से मेलजोल अच्छा रहेगा। लोन लेने का अच्छा समय है। घूमने के दौरान नई जानकारी मिल सकती है।
कन्या राशि:
नए कार्य की शुरुआत के लिए बेहतरीन समय। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई पुराना दिया हुआ उधार लौट सकता है।
तुला राशि:
खुशियों से भरा दिन। किसी समारोह में जा सकते हैं। यात्रा पर जाने से पहले आशीर्वाद लें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में सरप्राइज मिलने की उम्मीद है। नए विरोधी बन सकते हैं।
वृश्चिक राशि:
मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत। राजनीति से जुड़े लोग सतर्क रहें। फिजूल खर्चों से बचें। कार्यस्थल पर मन विचलित रह सकता है। विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है। प्रमोशन की संभावना है।
धनु राशि:
पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। पढ़ाई में मन लगेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। विरोधियों से सावधान रहें।
मकर राशि:
कामों में स्थिरता आएगी। बड़ा फैसला लेने से पहले वरिष्ठों की सलाह लें। पदोन्नति की संभावना है। धन लाभ के योग हैं। खर्च पर नियंत्रण जरूरी है। पुराने साझेदार से फायदा हो सकता है।
कुंभ राशि:
सामान्य दिन। वाणी पर संयम रखें। पिता से किसी बात पर बहस हो सकती है। विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। वाहन खरीदने की संभावना है। पार्टनरशिप में कोई डील हो सकती है।
मीन राशि:
तनावपूर्ण दिन। पारिवारिक कलह बढ़ सकती है। भाई-बहनों से विवाद संभव है। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन लाभकारी होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।