अलीगढ़ में मां-बेटे का हनीट्रैप गैंग बेनकाब, पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर भेजा जेल
उप्र के अलीगढ़ जनपद में मां-बेटे के हनीट्रैप गैंग को पुलिस ने बेनकाब कर दिया है। मां-बेटे का यह हनीट्रैप गैंग शादी का झांसा देकर होटल में दुष्कर्म करता था फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग किया करता था।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद में मां-बेटे के हनीट्रैप गैंग को पुलिस ने बेनकाब कर दिया है। मां-बेटे का यह हनीट्रैप गैंग शादी का झांसा देकर होटल में दुष्कर्म करता था फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग किया करता था।
NCR की पढ़ी-लिखी, नौकरीपेशा और तलाकशुदा युवतियां गैंग के निशाने पर थीं। आरोपी हिमांशु प्यार और शादी का भरोसा देकर युवतियों को जाल में फंसाता था जबकि मां 'बहू' कहकर भरोसा जीतती थी।
होटल के बंद कमरों में जबरन संबंध बनाने और चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बनाने का मां-बेटे पर आरोप है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करोड़ों की ठगी का भी दोनों पर आरोप है।
अब तक 10 से 12 युवतियों को निशाना बनाने की पुलिस आशंका जाता रही है। आरोपी हिमांशु चार महिलाओं से शादी कर चुका है। आरोपी हिमांशु डेटिंग एप फॉर फ्रेंड सर्कल के जरिए महिला और युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसाता था।
गाजियाबाद की युवती से 12 लाख नकद, 50 हजार ऑनलाइन और करीब 63 ग्राम सोना लेने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर हिमांशु माथुर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
जांच में दो अन्य युवतियों की शिकायत भी सामने आई है। आरोपी की मां की तलाश में पुलिस जुटी है। अब पुलिस पूरे गैंग का नेटवर्क खंगाल रही है।



