सहारनपुर में महिला की मौत से मचा हड़कंप, जहर खाने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उप्र के सहारनपुर जनपद के थाना फतेहपुर क्षेत्र के बहेड़ी गोगू गांव में 24 अगस्त को सुनीता पत्नी राकेश की जहर खाने से मौत के मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही विभिन्न पोस्टों को लेकर पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है।

सहारनपुर में महिला की मौत से मचा हड़कंप, जहर खाने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
Published By- Diwaker Mishra

सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट

सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जनपद के थाना फतेहपुर क्षेत्र के बहेड़ी गोगू गांव में 24 अगस्त को सुनीता पत्नी राकेश की जहर खाने से मौत के मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही विभिन्न पोस्टों को लेकर पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस के अनुसार, सुनीता के परिवार में बेटे और बहू के बीच काफी समय से गृह क्लेश चल रहा था।

इसी के चलते सुनीता ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना फतेहपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुनीता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद परिजनों ने किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद पुलिस ने नियमानुसार शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी की।

बाद में परिजनों द्वारा महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे थे, जिनके संबंध में वास्तविक स्थिति स्पष्ट की गई है।

क्षेत्राधिकारी सदर विकास प्रताप सिंह चौहान ने भी मामले को लेकर जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, फिलहाल गांव में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और मौके पर कोई तनाव नहीं है।