कन्नौज में प्रधानी चुनाव की पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष; नौ घायल, तीन की हालत गंभीर

उप्र के कन्नौज जनपद के थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में प्रधानी चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते कहासुनी लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गई.

कन्नौज में प्रधानी चुनाव की पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष; नौ घायल, तीन की हालत गंभीर
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद के थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में प्रधानी चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते कहासुनी लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के कुल नौ लोग घायल हो गए।

घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था।

गुरुवार को किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही तालग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल वायरल वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह दो पक्षों में हो रहा है खूनी संघर्ष।