चंदौली में चोरों के हौसले बुलंद, कंपोजिट विद्यालय को बनाया निशाना; हजारों का सामान किया चोरी

उप्र के चंदौली जनपद में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने कंपोजिट विद्यालय को निशाना बनाया है। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय प्रभुपुर में देर रात चोरी से हड़कंप मच गया है।

चंदौली में चोरों के हौसले बुलंद, कंपोजिट विद्यालय को बनाया निशाना; हजारों का सामान किया चोरी
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने कंपोजिट विद्यालय को निशाना बनाया है। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय प्रभुपुर में देर रात चोरी से हड़कंप मच गया है।

मामला जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय का है। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने किचन का ताला तोड़कर गैस, चूल्हा, बर्तन समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया।

इस दौरान प्रधानाध्यापक कक्ष सहित अन्य कमरों का ताला तोड़ने की भी कोशिश हुई। सुबह स्कूल पहुंचने पर टूटा ताला मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत है और उन्होंने जल्द खुलासे की मांग की है।