औरैया: सुनारी कारीगर शहदुल्ला की हत्या का अनावरण, पैसों के लेन-देन के विवाद में हुई थी हत्या

औरैया जनपद कोतवाली व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने हत्या के मामले का सफल अनावरण किया है। लेडीज मार्केट स्थित किराए के मकान में सुनारी कारीगर शहदुल्ला की हत्या का खुलासा हुआ है।

औरैया: सुनारी कारीगर शहदुल्ला की हत्या का अनावरण, पैसों के लेन-देन के विवाद में हुई थी हत्या
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद कोतवाली व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने हत्या के मामले का सफल अनावरण किया है। लेडीज मार्केट स्थित किराए के मकान में सुनारी कारीगर शहदुल्ला की हत्या का खुलासा हुआ है।

हत्याभियुक्त शनी पुत्र राजेश को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पैसों के लेन-देन के विवाद में पार्टी के दौरान लोहे के मूसल व चाकू से हत्या की गई थी।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से आभूषण, DVR व POE मशीन, 2 मोबाइल फोन व ₹12,020 नकद बरामद किये हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने मृतक का मोबाइल नहर में फेंकने व चोरी की संपत्ति ले जाने की बात कबूली। मामले में बीएनएस की गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।