कन्नौज: पानी की टंकी पर चढ़कर महिला ने जमकर काटा हंगामा, गलत पैमाइश करने का लगाया आरोप
उप्र के कन्नौज जनपद में पानी के टंकी पर चढ़ी महिला ने जमकर हंगामा काटा। तहसील प्रशासन के लिखित आश्वाशन के बाद महिला मानी। प्रशासन की करीब दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला नीचे उतरी।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में पानी के टंकी पर चढ़ी महिला ने जमकर हंगामा काटा। तहसील प्रशासन के लिखित आश्वाशन के बाद महिला मानी। प्रशासन की करीब दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला नीचे उतरी।
जमीन की गलत पैमाइश होने का आरोप लगाकर महिला पानी की टंकी पर चढ़ी थी। लेखपाल व कानूनगो पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए। पैसे लेकर गलत पैमाइश करने का आरोप लगाया है।
तहसील प्रशासन ने कोर्ट के आदेश तक यथास्थिति रहने का आश्वासन दिया है। मौके पर CO, तहसीलदार समेत पुलिस मौजूद है। तिर्वा तहसील में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर महिला ने आरोप लगाए थे।



