रायबरेली हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि उस पर भारी कर्ज था और वाहन की किस्तें न चुका पाने को लेकर चाचा से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

रायबरेली हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Published By - ANKUSH PAL

 रायबरेली से जनमत न्यूज़ के लिए महताब आलम की रिपोर्ट... 

रायबरेली (जनमत) :- यूपी के रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों सूरज और अजीत को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का शव 14 जनवरी को थाना क्षेत्र के पासिन का पुरवा गांव के एक खेत में संदिग्ध हालात में मिला था, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की वजह पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी थी।

 पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि उस पर भारी कर्ज था और वाहन की किस्तें न चुका पाने को लेकर चाचा से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, घटना की रात दोनों आरोपियों ने मृतक को शराब पिलाई और नशे की हालत में खेत ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए शव और कपड़ों पर मिट्टी डाली गई तथा रस्सी को पास के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।