महराजगंज: मामूली बात पर दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
उप्र के महराजगंज जनपद में मामूली बात को लेकर दो युवकों के बीच जमकर मारपीट होने की खबर सामने आ रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट
महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद में मामूली बात को लेकर दो युवकों के बीच जमकर मारपीट होने की खबर सामने आ रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मारपीट का यह वायरल वीडियो महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे का बताया जा रहा है। वीडियो में बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चलते देखा जा सकता है।
मौके पर मचे भारी उपद्रव को देख स्थानीय लोगों की जमा हुई भीड़ ने बीच-बचाव किया। सरेराह हुई इस मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर दाल दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। दिनदहाड़े हुए इस गुटबाजी और हंगामे के बाद से स्थानीय बाजार और क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना है।


