अलीगढ़: अधिवक्ताओं के बीच मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज, पुरुष व महिला अधिवक्ता के बीच हुई थी मारपीट
उप्र के अलीगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच मारपीट मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला अधिवक्ता की तहरीर पर एससी एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में FIR दर्ज हुई है।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच मारपीट मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला अधिवक्ता की तहरीर पर एससी एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में FIR दर्ज हुई है।
गौरतलब है कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच मारपीट हुई थी। आपसी विवाद के बाद पुरुष अधिवक्ता ने महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट की थी।
कलेक्ट्रेट परिसर में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब महिला अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपी अधिवक्ता के विरुद्ध संगीन धाराओं में FIR दर्ज की गई है।



