अलीगढ़: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत; ट्रक चालक फरार

उप्र के अलीगढ़ जंप से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा बाइक में आग लग गई।

अलीगढ़: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत; ट्रक चालक फरार
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जंप से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा बाइक में आग लग गई।

घटना सासनी गेट थाना इलाके के मथुरा कट हाइवे की है। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद ट्रक, आग लगी बाइक को घसीटते हुए करीब 5 किलोमीटर खींच ले गया।

आग लगी बाइक घसीटते हुए ट्रक का वीडियो वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।ट्रक चालक आग लगी बाइक को निकाल कर मौके से फरार हो गया। जलती बाइक रोरावर थाना इलाके के हाइवे में पड़ी मिली।