औरैया: 14 हजार के चालान के विरोध में सड़क पर लेटा ई-रिक्शा चालक, आधे घंटे तक लगा जाम
उप्र के औरैया जनपद में 14 हजार के चालान के विरोध में ई-रिक्शा चालक के सड़क पर लेटकर विरोध जताने की खबर सामने आ रही है। फफूंद चौराहे पर चालक के सड़क पर लेटने से करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में 14 हजार के चालान के विरोध में ई-रिक्शा चालक के सड़क पर लेटकर विरोध जताने की खबर सामने आ रही है। फफूंद चौराहे पर चालक के सड़क पर लेटने से करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
मिली जानकारी के अनुसार चालक अंकित का आरोप है कि पत्नी की दवा लेने जाते समय 14 हजार का चालान किया गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने चालक को समझाकर सड़क से हटाया। चालान किस ट्रैफिक सिपाही ने किया इसकी जांच कराने की बात पुलिस ने कही है।







