अयोध्या: CM योगी की मां की अस्थि राख सरयू में विसर्जित, भाजपा नेता हरिद्वार से लाए थे कलश

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत मां सावित्री देवी की अस्थियों की राख आज सरयू नदी में विसर्जित की गई। भाजपा नेता राकेश वर्मा हरिद्वार के चंडी घाट से अस्थि कलश लेकर अयोध्या पहुंचे थे।

अयोध्या: CM योगी की मां की अस्थि राख सरयू में विसर्जित, भाजपा नेता हरिद्वार से लाए थे कलश
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट 

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत मां सावित्री देवी की अस्थियों की राख आज सरयू नदी में विसर्जित की गई। भाजपा नेता राकेश वर्मा हरिद्वार के चंडी घाट से अस्थि कलश लेकर अयोध्या पहुंचे थे।

गीतापुर निवासी राकेश वर्मा ने गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे संत तुलसीदास घाट के सामने सरयू में विधि-विधान से अस्थि विसर्जन किया। इसके बाद दोपहर 12 बजे भरतकुंड में शांति पाठ और प्रार्थना सभा हुई।

राकेश वर्मा ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत आस्था थी। मुख्यमंत्री और उनके परिवार को इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी। गौरतलब है कि सावित्री देवी का 20 नवंबर को 91 वर्ष की आयु में निधन हुआ था।

21 नवंबर को हरिद्वार के चंडी घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ था। परिवार की ओर से हरिद्वार में ही अस्थि विसर्जन किया जा चुका है।