अलीगढ़ में खराब सड़क बनी हादसे का कारण, सड़क किनारे गहरी खाई में पलटा बियर से भरा ट्रक
उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना लोढ़ा क्षेत्र के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के सामने अलीगढ़-पलवल हाईवे की सड़क खराब होने के चलते हरियाणा के फरीदाबाद जिले से अलीगढ़ आ रहा बियर की कैन भरा ट्रक सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना लोढ़ा क्षेत्र के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के सामने अलीगढ़-पलवल हाईवे की सड़क खराब होने के चलते हरियाणा के फरीदाबाद जिले से अलीगढ़ आ रहा बियर की कैन भरा ट्रक सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान सामने से एक डंपर आ रहा था। इस डंपर को बचाने और सड़क खराब होने के चलते हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क किनारे गहरी खाई में पलटे बियर की कैंन से भरे ट्रक को मौके पर जेसीबी मशीन बुलाकर ट्रक को सीधा कराया गया।
पुलिस मामले में जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ पलवल हाईवे के किनारे बियर की कैन से भरा ट्रक पलटने का पूरा मामला थाना लोधा क्षेत्र का है।
हाथरस जिले के रहने वाले ट्रक चालक नें राजवीर ने हादसे को लेकर बताया कि वह हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिले से बियर की कैन से भरा ट्रक अलीगढ़ की तरफ लेकर आ रहा था, कि तभी अलीगढ़ पलवल हाईवे पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के सामने से आ रहे डंपर को बचाने और सड़क खराब होने के चलते उसका ट्रक अनियंत्रित होकर देर रात करीब 11:30 बजे सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया।
राजवीर का आरोप है कि हादसे की सूचना उसके द्वारा पुलिस को दी गई लेकिन सूचना के बावजूद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची इसके बाद उसके द्वारा स्वयं थाने में पहुंचकर हादसे की जानकारी थी और उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
वही उसका आरोप है कि अलीगढ़ पलवल हाईवे पर सड़क का काम चल रहा है जिस कंपनी को सड़क बनाने का ठेका दिया है उसके द्वारा सड़क बनाने का काम धीमी गति से कराया जा रहा है। जिसकी वजह से कई हाथ से अलीगढ़ पलवल हाईवे पर हो चुके हैं।
इस हादसे में ट्रक चालक राजवीर को कोई चोट नहीं पहुंची, जिसके चलते उसकी जान बच गई, पुलिस इस पूरे मामले में जानकारी करते हुए मामले की जांच में जुटी है।




