अयोध्या: भाकियू संस्थापक स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर रक्तदान व फल वितरण का आयोजन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला इकाई अयोध्या के तत्वावधान में सिविल लाइन स्थित उद्यान पार्क में संगठन के संस्थापक स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला इकाई अयोध्या के तत्वावधान में सिविल लाइन स्थित उद्यान पार्क में संगठन के संस्थापक स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला जिलाध्यक्ष सुमन पांडेय ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा सहित संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और 15 वी पुण्यतिथि के अवसर पर जिला अस्पताल मे मरीजों को फल वितरित किए तथा रक्तदान कर सेवा भावना का संदेश दिया।
वहीं महिला जिला अध्यक्ष सुमन पांडेय ने स्वर्ग चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15 वी पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए।
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को किसानों का मसीहा बताया और कहा कि हम लोग उन्हें के बताए हुए मार्गों पर चल रहे और किसानों के हित में लड़ाई लड़ने का कार्य करेंगे और किसने की समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।
वही महिला जिलाध्यक्ष सुमन पांडे आरोप लगाते हुए कहा अभी हमारे यहां कुछ किसान भाई, बहनों के यहाँ शादी थी।और गैस एजेंसी वालों ने उनसे ज्यादा पैसे लेकर गैस सिलेंडर दिए हैं जो बहुत ही गलत है और यह भ्रष्टाचार है।
इसकी शिकायत हम प्रशासनिक अधिकारी से करेंगे। जबकि सरकार द्वारा निर्धारित रेट तय किया गया है और गैस एजेंसी वाले निर्धारित मूल्य से पैसा ना लेकर अपने मनमाने ढंग से अधिक पैसा लेकर ब्लैक में सिलेंडर दिए गए हैं। जो बहुत ही गलत और निंदनीय है।
वही श्री राम वर्मा ने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया गया। मरीजों से मिलकर उन्हें जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।
इस दौरान संकल्प लिया गया है कि टिकैत की सिद्धांतों पर कार्य करते हुए जन–जन की सेवा करते है। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Janmat News 
