पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत, बरगद पूजा को उमड़ीं सुहागिनें
महिलाओं ने कहा कि वट सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है, जिसे सुहागिन महिलाएं पूरे श्रद्धा भाव से निभाती हैं।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट —
हरदोई /जनमत न्यूज। जनपद में वट सावित्री व्रत के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शहर के सांडी रोड स्थित बरगद के पेड़ के पास सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सोलह श्रृंगार कर पूजा की थाली लेकर पहुंचीं और बरगद के पेड़ की पूजा कर उसके चारों ओर धागा बांधा। इस दौरान महिलाओं ने वट सावित्री व्रत कथा का श्रवण किया तथा पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।
पूजा स्थल पर धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने कहा कि वट सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है, जिसे सुहागिन महिलाएं पूरे श्रद्धा भाव से निभाती हैं। व्रत के दौरान महिलाओं ने परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और वैवाहिक जीवन की खुशहाली की कामना भी की।

Janmat News 
