पहासू थाने का एसपी देहात ने किया औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी देहात थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पहासू थाने का एसपी देहात ने किया औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

बुलन्दशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट —

बुलंदशहर /जनमत न्यूज। जनपद के पहासू थाने का एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने औचक निरीक्षण कर थाना व्यवस्था और अभिलेखों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, बीट बुक रजिस्टर, आवासीय परिसर, भोजनालय सहित थाने के सभी पटल और अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी देहात थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा महिला अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस को सतर्क और सक्रिय रहना होगा।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी शिकारपुर, थाना प्रभारी सहित थाने का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।