भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पहुचें अयोध्या
भाजपा संगठन की बैठक में भाग लेने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह अयोध्या पहुँचे। जहां सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।

अयोध्या/जनमत। भाजपा संगठन की बैठक में भाग लेने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह अयोध्या पहुँचे। जहां सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक को लेकर कहाकि अपनी पार्टी व उत्तर प्रदेश की जनता की तरफ से मैं भारतीय सेना का सम्मान करता हूं। जिस प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर चला कर आतंकवादियों को चुन चुन कर मारने काम किया है वह ऐतिहासिक है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो संकल्प था वह संकल्प हमारी सेना ने पूरा किया है। उन्होंने एयर स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी द्वारा सवाल उठाने पर कहा कांग्रेस हमेशा देश की सेना और देश का अपमान करती रही है। यह जग जाहिर है। पाकिस्तान की एजेंसियां कोमा में है। पाकिस्तान में इमरजेंसी घोषित है। यह सब जग जाहिर है। इसके बाद भी कांग्रेस सवाल उठा रही है। वही अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा यह लोग जातिवादी परिवारवादी लोग हैं। इनका एजेंडा पीडीए का एजेंडा नहीं है, इनका एजेंडा परिवार के विकास का एजेंडा है। भाजपा के संगठन चुनाव पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 98 जिला इकाइयों में से 70 जिला इकाइयां घोषित कर दी गई है। 28 जिले का अभी बाकी है। मिल्कीपुर चुनाव के कारण अयोध्या की दोनों इकाइयां रोकी गई थी। शेष दो अयोध्या की और शेष 26 बची हुई है। उसमें एक सिद्धार्थनगर में चुनाव की अहर्ता पूरी न होने के कारण चुनाव रोका गया था। बहुत जल्द ही विचार विमर्श करके घोषित करेंगे। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।