बहराइच: गांव में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, पांच घर जलकर खाक; लाखों की संपत्ति का नुकसान

उप्र के बहराइच जनपद के मटेरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। मटेरा थाना क्षेत्र के लालपुर शिवपुर के मजरा खाटकनपुरवा में अचानक भीषण आग लग गई।

बहराइच: गांव में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, पांच घर जलकर खाक; लाखों की संपत्ति का नुकसान
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट  

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद के मटेरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। मटेरा थाना क्षेत्र के लालपुर शिवपुर के मजरा खाटकनपुरवा में अचानक भीषण आग लग गई।

अज्ञात कारणों से लगी इस भीषण आग में पांच घर जलकर खाक हो गए। आग की चपेट में आने से पांच ग्रामीणों के घर पूरी तरह जल गए। इस आगजनी में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

स्थानीय ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही मटेरा थाना प्रभारी, क्षेत्रीय लेखपाल और अन्य राजस्व कर्मी राहत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे।