बहराइच: गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान पानी की पाइपलाइन में लीकेज बनी मुसीबत, सभासदों ने दिया धरना

उप्र के बहराइच जनपद के चांदपुरा चौराहे पर गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान पानी की पाइपलाइन में लीकेज हो गया। कई दिनों से सड़क पर पानी भरा होने से परेशान सभासदों ने सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया।

बहराइच: गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान पानी की पाइपलाइन में लीकेज बनी मुसीबत, सभासदों ने दिया धरना
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट 

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद के चांदपुरा चौराहे पर गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान पानी की पाइपलाइन में लीकेज हो गया। कई दिनों से सड़क पर पानी भरा होने से परेशान सभासदों ने सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया। विरोध बढ़ने पर अधिशासी अधिकारी परमिता सिंह, सीओ सिटी और चेयरमैन प्रतिनिधि श्याम टेकरीवाल मौके पर पहुंचे।

चेयरमैन प्रतिनिधि श्याम टेकरीवाल ने बताया कि बीपीसीएल के अधिकारियों से बातचीत में गैस पाइपलाइन का काम दीपावली के बाद शुरू करने की बात हुई थी, लेकिन काम जल्द शुरू कर दिया गया। इसी दौरान पानी की पाइपलाइन में लीकेज हो गया।

उन्होंने बताया कि बीपीसीएल के कर्मचारी छुट्टी पर हैं, लेकिन नगर पालिका की ओर से रात 10 बजे तक लीकेज ठीक कराने की बात कही गई है।

ईओ परमिता सिंह ने बताया कि गैस पाइपलाइन केंद्र सरकार की योजना के तहत डाली जा रही है और इसे रोकने के लिए वह अधिकृत नहीं हैं। अब  देखना होगा कि चांदपुरा चौराहे पर जलभराव की समस्या से लोगों को कब राहत मिलती है।