रायबरेली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप; मनरेगा को लेकर भरी हुंकार

उप्र के रायबरेली जनपद में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।

रायबरेली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप; मनरेगा को लेकर भरी हुंकार
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सरकार विरोधी नारों से माहौल गरमा दिया।

प्रदर्शन के दौरान मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राजनीतिक द्वेष के तहत कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को लगातार निशाना बना रही है।

उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले की आड़ में कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीते दस वर्षों से राहुल गांधी और सोनिया गांधी को ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों के जरिए फर्जी मामलों में फंसाया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान मनरेगा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि सरकार 50 दिन का रोजगार तक देने में असफल है, जबकि 125 दिन रोजगार देने का दावा कर रही है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनता के मुद्दों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।