बुलंदशहर: मामूली विवाद में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, सिर में गोली लगने से तीन लोगों की मौत
उप्र के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मामूली विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग होने की ख़बर है। इस फायरिंग में तीन लोगों की मौत होने की खबर है।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मामूली विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग होने की ख़बर है। इस फायरिंग में तीन लोगों की मौत होने की खबर है।
प्राप्त समाचार के अनुसार घटना में सिर में गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के नेहरुपुर चुंगी सुभाष रोड की है।
मौके पर पुलिस के आला अधिकारियों समेत भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। तीन लोगों की मौत की सूचना पर एसपी देहात व एसपी सिटी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले में कर रही कार्यवाही।

Janmat News 
