ऑनलाइन ठगी का मामला आया सामने, युवक से 90 हजार रुपये की ठगी

अज्ञात ठगों ने उसे अपने जाल में फंसाकर अलग-अलग तारीखों में करीब 90 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।

ऑनलाइन ठगी का मामला आया सामने, युवक से 90 हजार रुपये की ठगी
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट —

मुज़फ्फरनगर/जनमत न्यूज। जनपद मुज़फ्फरनगर में ऑनलाइन ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने आम लोगों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। पीड़ित युवक केस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात ठगों ने उसे अपने जाल में फंसाकर अलग-अलग तारीखों में करीब 90 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।

पीड़ित के अनुसार ठगों ने पहले उससे संपर्क कर भरोसा जीता और फिर छोटी-छोटी रकम जमा करवाने के नाम पर धीरे-धीरे बड़ी रकम निकलवा ली। जब युवक ने अपने पैसे वापस मांगने की कोशिश की तो आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे और बाद में संपर्क ही बंद कर दिया।

धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि यह ठगी लोन दिलाने के नाम पर की गई थी।

मामले में मुज़फ्फरनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस संबंधित मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि ठग संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे हैं, जिन पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।