संभल में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार; उपकरण भी बरामद

उप्र के संभल जनपद के बहजोई कोतवाली पुलिस ने फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

संभल में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार; उपकरण भी बरामद
Published By- Diwaker Mishra

संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद के बहजोई कोतवाली पुलिस ने फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से बड़ी संख्या में आधार कार्ड से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से आधार कार्ड की पावती रसीद, आधार एनरोलमेंट फॉर्म, तैयार आधार कार्ड और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुए हैं,  जिनमें लैपटॉप, प्रिंटर, फिंगरप्रिंट स्कैनर, आईरिस स्कैनर, डेटा केबल और मोबाइल फोन शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को बहजोई थाना क्षेत्र के अचलपुर और अतरासी गांव के पास स्थित मंदिर के पास से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आधार एनरोलमेंट के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की मदद से फर्जी आधार कार्ड बनाते थे। वे लोगों के बायोमेट्रिक डेटा का गलत इस्तेमाल कर अवैध तरीके से आधार कार्ड तैयार करते थे और इसके बदले पैसे लेते थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है, साथ ही आधार अधिनियम 2016 के तहत भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।