औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आईपीएल सट्टा गिरोह का किया भंडाफोड़; 15 सटोरिए गिरफ्तार
उप्र की औरैया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र की औरैया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
मौके से 6.04 लाख रुपये नकद, 52 ताश पत्ते और 17 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
संगठित गिरोह किराए के मकान में छिपकर ऑनलाइन सट्टा और जुआ चला रहा था। 1EX99 लिंक के जरिए आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल चल रहा था। सभी आरोपियों पर जुआ अधिनियम व बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।


