मुज़फ्फरनगर: चोरी का खुलासा न होने पर SSP से मिला पीड़ित, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

दीपक लाठियान ने सर्वेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा से मुलाकात कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

मुज़फ्फरनगर: चोरी का खुलासा न होने पर SSP से मिला पीड़ित, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
Published By- Diwaker Mishra

मुज़फ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुज़फ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुज़फ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के गांव सालाखेड़ी में बंद मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा न होने से नाराज पीड़ित दीपक लाठियान ने सर्वेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा से मुलाकात कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर से करीब 3 लाख रुपये नकद और 2530 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए, साथ ही CCTV की DVR भी उखाड़ ले गए। घर में तोड़फोड़ कर आलमारियां तोड़ी गईं।

दीपक लाठियान ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि एफआईआर के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चोरी के पीछे पुराने विवादित लोगों की भूमिका की आशंका भी जताई। SSP संजय कुमार वर्मा ने मामले की जांच में तेजी लाने का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा और शीघ्र न्याय की मांग की है।