मुजफ्फरनगर: मौलाना रशीदी के आपत्तिजनक बयान पर हिंदू संगठनों में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग

मौलाना रशीदी के कांवड़ यात्रियों को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के बाद मुजफ्फरनगर जनपद के हिंदू संगठनों में आक्रोश देखने को मिला है।

मुजफ्फरनगर: मौलाना रशीदी के आपत्तिजनक बयान पर हिंदू संगठनों में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जहां एक तरफ मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, वहीं दूसरी ओर मौलाना रशीदी के कांवड़ यात्रियों को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के बाद जनपद के हिंदू संगठनों में आक्रोश देखने को मिला है।

इसी क्रम में हिंदू संगठन के लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस-प्रशासन को तहरीर देकर 24 घंटे के भीतर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई, तो शिव भक्तों के साथ शिव चौक पर धरना दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।