फर्रुखाबाद: भीषण बारिश से धंसी दो मंजिला मकान की नींव, प्रशासन ने खाली कराए आस-पास के भी घर

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में भीषण बारिश से दो मंजिला मकान की नींव धंसने व दीवारें चटकने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद का है।

फर्रुखाबाद: भीषण बारिश से धंसी दो मंजिला मकान की नींव, प्रशासन ने खाली कराए आस-पास के भी घर
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में भीषण बारिश से दो मंजिला मकान की नींव धंसने व दीवारें चटकने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद का है।

प्राप्त समाचार के अनुसार बारिश में क्षतिग्रस्त मकान को प्रशासन की टीम ने रविवार को खाली करा दिया था। क्षतिग्रस्त मकान के साथ-साथ पास के पांच मकानों में रह रहे परिवारों के मकानों को भी खाली कराया गया था।

प्रशासन ने सभी को गांव के पंचायत घर में पहुंचाया था। बड़े हादसे को भांपकर प्रशासन ने मजदूरों की सहायता से दो मंजिला मकान तुड़वा दिया।

एसडीएम, क्षेत्राधिकारी व कोतवाली पुलिस क्षतिग्रस्त मकान को तुड़वाने के लिए मौजूद रहे। घनी बस्ती में मकान होने के कारण प्रशासन को बड़े हादसे का डर सता रहा था।