अयोध्या सैन्य छावनी में तेंदुए की पुष्टि, अलर्ट मोड पर सेना व वन विभाग की टीम
उप्र के अयोध्या जनपद के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि के बाद वन विभाग और सेना अलर्ट मोड पर हैं। डीएफओ प्रखर गुप्ता ने बताया कि कैमरा ट्रैप और आर्मी के सीसीटीवी नेटवर्क से तेंदुए की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि के बाद वन विभाग और सेना अलर्ट मोड पर हैं। डीएफओ प्रखर गुप्ता ने बताया कि कैमरा ट्रैप और आर्मी के सीसीटीवी नेटवर्क से तेंदुए की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। छावनी में जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि सूर्यास्त के बाद अकेले बाहर न निकलें और मॉर्निंग-इवनिंग वॉक समूह में ही करें।
डीएफओ के अनुसार, दिखा तेंदुआ सब-एडल्ट और शर्मीले स्वभाव का है। अब तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। हर साल मानसून में सरयू में उफान से गोंडा के तेंदुए इधर आ जाते हैं, जलस्तर घटते ही वह वापस लौट जाएगा।



