फतेहपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गबन के आरोप में BDO गिरफ्तार

फतेहपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां गबन के आरोप में खजुहा ब्लाक के खंड विकास अधिकारी (BDO) विश्वनाथ पाल को गिरफ्तार किया गया है।

फतेहपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गबन के आरोप में BDO गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां गबन के आरोप में खजुहा ब्लाक के खंड विकास अधिकारी (BDO) विश्वनाथ पाल को गिरफ्तार किया गया है। असोथर विकासखंड में तैनाती के दौरान गबन किया गया था।

असोथर विकासखंड के सरकंडी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की जांच में खुलासा हुआ था. जिसके बाद ग्राम प्रधान, BDO विश्वनाथ पाल समेत कई आधिकारियों पर FIR दर्ज हुई थी। पुलिस ग्राम प्रधान व एक अन्य को पहले ही जेल भेज चुकी है। फतेहपुर के असोथर थाने की पुलिस ने कार्रवाई की है।