हरदोई: ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाला शातिर चोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
उप्र के हरदोई जनपद के पाली व पचदेवरा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद के पाली व पचदेवरा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है।
उसके पास से 20 हजार नकद, 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा एक खोखा कारतूस, स्विफ्ट कार और लगभग 40 लीटर ट्रांसफार्मर तेल व 1 मोबाइल फोन बरामद करते हुए घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि हरदोई जनपद में लगातार हो रही ट्रांसफार्मर तेल चोरी की घटनाओं को लेकर विभिन्न थानों पाली,पचदेवरा और बिलग्राम में मुकदमे दर्ज किए गए थे।
पाली क्षेत्र के मुडरामऊ व बाबरपुर में 5 नलकूपों से तेल चोरी पचदेवरा के अनंगपुर में 10 नलकूपों से तेल चोरी बिलग्राम के जलालपुर में 1 नलकूप से तेल चोरी इन घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया।
संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ग्राम भरखनी के पास गयाई चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया। कार सवार ने भागने की कोशिश की।
पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया। इस दौरान अभियुक्त कुलदीप उर्फ गब्बर (निवासी बासमई, थाना नवाबगंज, फर्रुखाबाद) के पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
उसके कब्जे से 20 हजार नकद 1 तमंचा 315 बोर 1 जिंदा एक खोखा कारतूस,स्विफ्ट कार और लगभग 40 लीटर ट्रांसफार्मर तेल 1 मोबाइल फोन बरामद करते हुए घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है आरोपी कुलदीप पर विभिन्न जनपदों में लगभग 45 मुकदमे पंजीकृत है

Janmat News 
