संभल में झोपड़ी में लगी आग, 4 वर्षीय मासूम जिंदा जला, परिवार में मचा कोहराम
घटना के समय बच्चे के माता-पिता पास ही खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। इसी दौरान झोपड़ी में अज्ञात कारणों से अचानक आग भड़क उठी, जिसमें अंदर सो रहा मासूम बच्चा फंस गया और उसकी जलकर मौत हो गई।
संभल से रामब्रेस यादव की रिपोर्ट —
संभल/जनमत न्यूज। संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नंदरोली गांव के जंगल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां झोपड़ी में अचानक आग लगने से 4 वर्षीय मासूम बच्चा जिंदा जलकर मौत का शिकार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय बच्चे के माता-पिता पास ही खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। इसी दौरान झोपड़ी में अज्ञात कारणों से अचानक आग भड़क उठी, जिसमें अंदर सो रहा मासूम बच्चा फंस गया और उसकी जलकर मौत हो गई।
आग लगने की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन जब जले हुए बच्चे को लेकर घर पहुंचे, तो परिवार में कोहराम मच गया और मातम का माहौल छा गया।
घटना की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया है।
यह हृदयविदारक घटना क्षेत्र में गहरी शोक की लहर छोड़ गई है और लोगों को झोपड़ियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोचने पर मजबूर कर रही है।

Janmat News 
