झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन

शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा था। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

दिल्ली/जनमत न्यूज। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संरक्षक शिबू सोरेन का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से झारखंड समेत पूरे देश के राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा था। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

शिबू सोरेन झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना कर आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया। वे केंद्र सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके थे और झारखंड की राजनीति में उन्हें "गुरुजी" के नाम से जाना जाता था।

राजनीतिक नेताओं और समर्थकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और उनके योगदान को याद किया है।

परिवार के अनुसार, शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची लाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।