पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार बने संघ लोक सेवा आयोग के नये अध्यक्ष
पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दिल्ली/जनमत। पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को अब एक बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है। पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंगलवार को एक आधिकारिक आदेश के माध्यम से की गई। 29 अप्रैल को प्रीति सूदन का कार्यकाल पूरा होने के बाद UPSC अध्यक्ष का पद खाली हो गया था। बता दें कि अजय कुमार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1985 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और केरल कैडर से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने 23 अगस्त, 2019 से 31 अक्टूबर, 2022 तक रक्षा सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दीं। नियमों के अनुसार, अजय कुमार इस संवैधानिक पद पर अक्टूबर 2027 तक बने रह सकते हैं, क्योंकि यूपीएससी अध्यक्ष का कार्यकाल छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक होता है।

Janmat News 
