सड़क हादसे में दूल्हा दुल्हन सहित चार लोग घायल

पहासू थाना क्षेत्र के पलरा झार नहर के पास बारात से दुल्हन लेकर लौट रही बलेनो कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। गाड़ी में सवार दूल्हा दुल्हन सहित चार लोग घायल हो गये।

सड़क हादसे में दूल्हा दुल्हन सहित चार लोग घायल
REPORTED BY - SATYVEER SINGH, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

बुलंदशहर/जनमत। पहासू थाना क्षेत्र के पलरा झार नहर के पास बारात से दुल्हन लेकर लौट रही बलेनो कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। गाड़ी में सवार दूल्हा दुल्हन सहित चार लोग घायल हो गये। खेत में गाड़ी गिरने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे मौके पर मदद की। स्थानीय ग्रामीणों और बारातियों की मदद से खेत में गिरी गाड़ी को बाहर निकाला गया। स्थानीय ग्रामिणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पहासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।