बांदा: सिविल लाइन चौकी का हुआ जीर्णोद्धार, अपर एसपी ने किया उद्घाटन
बांदा जनपद में सिविल लाइन चौकी का आज उद्घाटन हुआ। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को बेहतर एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य
बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट
बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा जनपद में सिविल लाइन चौकी का आज उद्घाटन हुआ। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को बेहतर एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज सोमवार 09 मार्च को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित सिविल लाइन पुलिस चौकी को नवविकसित एवं जीर्णोद्धार, सुदृढ़ीकृत करके आज भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया है।
पुलिस मीडिया सेल मुताबिक बता दें कि सिविल लाइन पुलिस चौकी पूर्व से ही संचालित थी, जिसे अब बेहतर सुविधाओं एवं सुव्यवस्थित ढंग से विकसित किया गया है, जिससे पुलिस कर्मियों के कार्य संचालन में सुविधा होगी तथा क्षेत्रीय जनता को और अधिक त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा प्राप्त हो सकेगी।
इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा चौकी परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतत् गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया।
उन्होंने कहा कि चौकी के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति और अधिक प्रभावी होगी तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

Janmat News 
