फर्रुखाबाद: सैनिक से की गई ऑनलाइन ठगी, फ़िल्म अभिनेत्री समेत बैंक के चेयरमैन के खिलाफ परिवाद दर्ज
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में सैनिक से ऑनलाइन ठगी किए जाने की खबर सामने आ रही है। इस संबंध में सैनिक ने परिवाद दाखिल किया है। सैनिक से एक्ससिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ठगी की गई है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में सैनिक से ऑनलाइन ठगी किए जाने की खबर सामने आ रही है। इस संबंध में सैनिक ने परिवाद दाखिल किया है। सैनिक से एक्ससिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ठगी की गई है।
पीड़ित सैनिक फैयाज अहमद ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज करवाया है। एक्सिस बैंक के चेयरमैन नूरानी सुभ्रमन्यम व बैंक के ब्राँच मैनेजर समेत फ़िल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के खिलाफ परिवाद दर्ज हुआ है।
दरअसल, फ़िल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक्ससिस बैंक की ब्रांड एंबेसडर हैं। इसीलिए उनका नाम भी परिवाद में शामिल किया गया है।


