चंदौली: एक ही रात में तीन घरों में लाखों की चोरी, ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर उठाए सवाल
उप्र के चंदौली जनपद में एक ही रात में तीन घरों में लाखों की चोरी से इलाके में दहशत का माहौल है। चोरी की यह घटना जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के मारुफपुर चौकी के पास तीन घरों में हुई।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में एक ही रात में तीन घरों में लाखों की चोरी से इलाके में दहशत का माहौल है। चोरी की यह घटना जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के मारुफपुर चौकी के पास तीन घरों में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी से महज 1500 मीटर दूर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान करीब 15 लाख रुपये के गहने, नकदी और कीमती सामान लेकर चोर फरार हो गए।
एक परिवार की बेटी की शादी के लिए रखे गहने और ₹50 हजार नकद भी चोरी हो गई। दूसरे घर से सोने के गहने और चांदी के बर्तन, जबकि तीसरे सूने मकान से भी लाखों का सामान चोरों ने पार कर दिया।
ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश जताया। सूचना पर डॉग स्क्वायड पहुंची, साथ ही फोरेंसिक और सर्विलांस टीम ने जांच शुरू कर दी है।


