पीलीभीत: कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं ने लगाई घाटों पर श्रद्धा की डुबकी, गूंजे जय गंगा मैया के नारे
उप्र के पीलीभीत जिले में कार्तिक पूर्णिमा के दिन लाखों लोगों ने अलग-अलग घाटों पर डुबकी लगाकर गंगा स्नान के पर्व को मनाया गया। गंगा मैया के नाम से प्रसाद चढ़ाया और जय गंगा मैया के नारों से घाट गूंज उठे।
पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट
पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जिले में कार्तिक पूर्णिमा के दिन लाखों लोगों ने अलग-अलग घाटों पर डुबकी लगाकर गंगा स्नान के पर्व को मनाया गया। गंगा मैया के नाम से प्रसाद चढ़ाया और जय गंगा मैया के नारों से घाट गूंज उठे।
कल्याणपुर का चक्रतीर्थ घाट, डियूनीडाम का घाट भिखारी पुर का देबाह घाट इन सब घाटों पर सुबह से ही भीड़ जमा होने लगी। लोग मोटरसाइकिलो, डनलब, कार आदि वाहनो से आते दिखाई दिये। कुछ लोग तो पैदल ही स्नान करने आ रहे थे।
श्रद्धालुओ की भीड़ इतनी थी कि पुलिस को राहगीरों के निकलने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, कुछ जगहों पर लोग अपना पारम्परिक गाना भी गा रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक माधव कीर्ति मिश्रा ने भी लगातार अलग-अलग स्थानों पर जाकर सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए और खुद भी घाटों का दौरा किया।



