औरैया: पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने किया केन्द्रों का निरीक्षण
उप्र के औरैया जनपद में आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। इसको लेकर जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। इसको लेकर जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारीयों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी व बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया एवं परीक्षा को सकुशल व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश संबंधित लोगों को दिए। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने केन्द्र व्यवस्थापकों व संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी निभाने को कहा।

Janmat News 
